हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत में समयानुसार गायन प्रस्तुत करने की पद्धति है, तथा उत्तर भारतीय संगीत-पद्धति में रागों के गायन-वादन के विषय में समय का सिध्दांत प्राचीन काल से ही चला आ रहा है, जिसे हमारे प्राचीन पंडितों ने दो भागों में विभाजित किया है। प्रथम भाग दिन के बारह बजे से रात्रि के बारह बजे तक और दूसरा रात्रि के बारह बजे से दिन के बारह बजे तक माना गया है। इसमें प्रथम भाग को पूर्व भाग और दुसरे को उत्तर भाग कहा जाता है। इन भागों में जिन रागों का प्रयोग होता है, उन्हें सांगीतिक भाषा में “पूर्वांगवादी राग” और “उत्तरांगवादी राग” भी कहते है। जिन रागों का वादी स्वर जब सप्तक के पूर्वांग अर्थात् ‘सा, रे, ग, म’, इन स्वरों में से होता है, तो वे ‘पूर्वांगवादी राग’ कहे जाते है, तथा जिन रागों का वादी स्वर सप्तक के उत्तरांग अर्थात् ‘प, ध, नि, सां’, इन स्वरों में से होता है, वे ‘उत्तरांगवादी राग’ कहे जाते है। स्वर और समय के अनुसार उत्तर भारतीय रागों के तीन वर्ग मानकर कोमल-तीव्र (विकृत) स्वरों के अनुसार भी उनका विभाजन किया गया है— १. कोमल ‘रे’ और कोमल ‘ध’ वाले राग, २. शुद्ध ‘रे’ और शुद्ध ‘ध’ वाले राग तथा ३. कोमल ‘ग’ और कोमल ‘नि’ वाले राग। इस आधार पर सम्पूर्ण राग-रागिनियों की रचना की गयी है।

जैसे— ब्रह्म मुहूर्त पर ईश्वर आराधना से दिन प्रारंभ होता है, इसलिए राग भैरव में गाते है “जागो मोहन प्यारे”। पूजा-अर्चना समाप्त हो जाने के बाद दिन शुरू होता है। कामकाज से जीवन आरम्भ होने लगता है, तब तोड़ी राग में गाते है “लंगर कांकरिया जिन मारों”। सूरज माथे पर चढ़ने लगा है, अलसाई हुई दोपहर की देहलीज पर शारीर का थकना स्वाभाविक है। तब राग सारंग में गाया जाता है- “अब मोरी बात मानले पियरवा”। पैरों के पास रुकी हुई परछाई अब शारीर से दूर होने लगती है, रुके थके हाथ फिर से कामकाज में मग्न हो जाते है।

संध्या का आभास होने लगता है, तब राग मुलतानी में गाया जाता है “आँगन में नन्द लाल, ठुमक-ठुमक चलत चाल”। थका हारा सूरज पश्चिम की ओर झूकने लगता है तब मन की उदासी में होठों पर राग मारवा के शब्द गुनगुनाने लगते है “पिया मोरे अनंत देस गये”। संध्या की बेला में श्याम रंग में लीन होने के लिए मन अधीर हो उठता है ऐसे समय पिया की याद आना स्वाभाविक है तब राग पुरियाधानाश्री में “तुमरे मिलन की आस करू मैं” गाया जाता है।

राग-समय-चक्र

रात का रंग चढ़ने लगता है, मन की चंचलता, मिलन की आकांक्षाओं में झूलता मन पिया के लिए राग बागेश्री में गाता है “अपनी गरज पकड़ लीनी बैंया मोरी”। गहराती श्यामल रात अकेलेपन से छुटकारा पाने के लिए विरह व्याकुल मन राग मालकौंस में गाता है “याद आवत मोहे पिया की बतियाँ, कैसे गुजारु सखी उन बिन रतियाँ”।

मध्यरात्रि का समय हो गया है, भौतिक सुख-दुःख की अनुभूतियाँ लेने के बाद भी मन की रिक्तता पूर्ण नहीं होती। तब इस सांसारिक बन्धनों के पार उस ईश्वर के दर्शन की अभिलाषा मन में जाग्रत होती है और तब दरबारी कान्हड़ा में गाया जाता है “प्रथम ज्योति ज्वाला, शरण तेरी ये माँ”। रात्रि का अंतिम प्रहर ईश्वर तक पहुँचने के लिए अधिर मन राग अड़ाना में गाता है “अब कैसे घर जाऊ, श्याम मोहे रोकत-रोकत”।

इसी चक्र के अनुसार रागों का चलन होता है। वैसे अनेक गायक-वादक अपनी इच्छानुसार इन रागों के क्रम में परिवर्तन करके गाते-बजाते है तथा अन्य रागों का समावेश भी इच्छानुसार कर लेते है। किन्तु गायक या वादक को समय का ध्यान रखकर ही गायन-वादन करना चाहिए अन्यथा समय का ध्यान रखकर गायन-वादन नहीं करने से श्रोताओं पर उसका अच्छा प्रभाव नहीं होता है, और न राग से रसोत्पत्ति संभव है।

{ 0 comments }

The Essence Of Jugalbandi In Indian Classical Music

January 23, 2012

वैदिक काल से भारत देश कला और संस्कृति की भूमि रहा है। सामवेद से यह कला प्रस्फुटित हुई, ऐसा मानना अतिश्योक्ति नहीं है। सप्तसुरों को गाने का समय, उसकी रचना पद्धति, स्वरों का चढाव उतार, इन सबका विस्तृत विवरण सामवेद में पढ़ने को मिलता है। शिवशंकर का तांडव नृत्य और मधुर वीणा वादक नारद इस प्राचीन [...]

Read the full article →

Raag And Its Element In Indian Classical Music

November 6, 2011

Raag is an indispensable element of Indian classical music. It is the basis of the creations of the vocal artists. It is the medium of expressing oneself musically — with each note and strings touching the heart of the audience. Raag is like an open playground with a set of rules defined for number and [...]

Read the full article →

Presentation Of Raaga In Hindustani Classical Music

November 1, 2011

The definition of raaga has been given in so many books and texts, but the perfect way to identify its nature and explain it is a different matter. A RAGA (melodic line) is developed in a performance by a vocalist or an instrumentalist in much the same way as a painter starting with a blank [...]

Read the full article →

Eminent Gharanas Of Wing And String Instruments

October 28, 2011

One of the specialties of Indian classical music is the fact that the basic fundamentals of the music essentially remained unchanged for long centuries and gave birth to various gharanas. In this respect, there are some stories, legends and legandary persons related to instrumental gharanas as well. Here are some of the most prominent and [...]

Read the full article →

Tabla Gharanas — The Versatile Tabla Gharanas Of Indian Instrumental Music

October 26, 2011

Indian classical music is enormously respected and admired all around the world. With a motley of instruments being played while in concert, Indian classical instrumental music has flourished along with vocal music. Instruments like tabla, rudra, veena, surbahar, sitar, sarod, sarangi, flute, shehnai and santoor are always featured prominently. And the contribution of tabla in [...]

Read the full article →

Dhrupad Gharanas — Renowned Dhrupad Gharanas Of Indian Classical Vocal Music

October 24, 2011

Dhrupad is the oldest and most profound form of Hindustani classical vocal music. Dhrupad is popular in both its form be it vocal or instrumental music. Dhrupad developed in India in medieval times. It was the contemporaneous form of music at the time of the construction of the Mughal gardens and was performed regularly in [...]

Read the full article →

Khayal Gharanas — Famous Khayal Gharanas Of Indian Classical Vocal Music

October 21, 2011

Khayal is one of the most popular and widely acclaimed music of school. Owing to the fewer constraints and restrictions on the singers and allowing displays of virtuosity, this genre of Indian classical music is represented by a number of stylistically different schools called the Gharanas. Every Khayal Gharana has a some distinct features. Each [...]

Read the full article →

Gharanas — Main Gharanas Of Indian Classical Vocal

October 19, 2011

In the context of Indian classical music, Gharanas indicate a comprehensive musicological ideology which directly affects the thinking, teaching, performance and appreciation of music. This ideology sometimes changes substantially from one gharana to another. And as a result different gharanas tend to have different ways of performing particular ragas although the essential nature of the [...]

Read the full article →

Gharanas: An Introduction To Gharanas In Indian Classical Form

October 17, 2011

In Hindustani music, a gharānā is a system of social organization linking musicians or dancers by lineage and/or apprenticeship, and by adherence to a particular musical style. A gharana also indicates a comprehensive musicological ideology. This ideology sometimes changes substantially from one gharana to another. It directly affects the thinking, teaching, performance and appreciation of [...]

Read the full article →